फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार हो गया। MBBS प्रेमिका कश्मीर की वादियों को छोड़कर 1300 KM कार चलाकर UP पहुंची। रायबरेली में उसने अपने प्रेमी के साथ निकाह किया। पति उसे ढूंढते हुए यहां पहुंच गया। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। लेकिन, पत्नी वापस जाने को तैयार नहीं है।

फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार होने पर जम्मू कश्मीर की रहने वाली युवती ने यूपी के रायबरेली आकर युवक से शादी रचाई। जानकारी होने पर मंगलवार को युवती का पति पुलिस के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई। पति ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए गुमराह करके युवक उनकी पत्नी को भगा लाया है। पत्नी अपने साथ नकदी और सोना लेकर भी आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।पंजाब के मोहाली जिले के ढकोली थाना क्षेत्र के पाईन होम्स निवासी विनोद कुमार ने साल 2017 में जम्मू कश्मीर प्रांत के श्रीनगर की रहने वाली अबिरल के साथ आर्य मंदिर में शादी की थी। सोशल मीडिया के जरिए अबिरल को रायबरेली जिले के डीह निवासी डॉ. फैजान अहमद से प्यार हो गया। अविरल अपने पति का साथ छोड़कर अपने प्रेमी से मिलने के लिए दिसंबर 2024 में कार से प्रेमी के घर आ गई।
पति ने थाने में तहरीर दी….
दो दिन पहले सोमवार को उसने प्रेमी के साथ निकाह कर लिया। बुधवार को वलीमा है। युवती के रायबरेली आकर निकाह करने की जानकारी पर पति विनोद कुमार मंगलवार को डीह थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में तहरीर दी।
गुमराह करके अपने साथ भगा लाया
एमबीबीएस है अबिरल
पति ने बताया कि उनकी पत्नी अबिरल एमबीबीएस किए हुए हैं। यहां डीह थाने में प्रकरण की तहरीर दी। पुलिस ने कोई जांच करना उचित नहीं समझा। मोबाइल के जरिए उनकी पत्नी से बात करा दी गई। आरोपी पक्ष से पुलिस ने किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की। पुलिस मामले में कार्रवाई के नाम महज खानापूर्ति करती रही।




Users Today : 6