जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे याद है इंडी गठबंधन के लिए कोई समय सीमा नहीं थी। दुर्भाग्य से इंडी गठबंधन की कोई बैठक भी आयोजित नहीं की जा रही है। साथ ही नेतृत्व एजेंडा या इंडी गठबंधन के अस्तित्व के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है।

विपक्ष एकजुट नहीं, भिड़ी आप-कांग्रेस
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन के सहयोगी दल आप और कांग्रेस के बीच एकजुटता नहीं है। दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। पंजाब में भी लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ी थी। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्ष एकजुट नहीं है, इसलिए इंडिया ब्लॉक को भंग कर देना चाहिए।ममता बनर्जी इससे पहले ही अलग हो चुकी हैं। अरविंद केजरीवाल भी साथ नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आप को सहयोग देने की बात कही है।
ईवीएम को लेकर कांग्रेस पर साध चुके हैं निशाना
बता दें कि इंडी गठबंधन को लेकर इससे पहले ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल भी खुलकर बोल चुके हैं। वहीं, अब उमर अब्दुल्ला ने खुलकर बात की है। इससे पहले सीएम अब्दुल्ला ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि ईवीएम का रोना ठीक नहीं। जब जीत जाते हैं तो अच्छा है, लेकिन जब हार जाते हैं सारे दोष ईवीएम पर डाल देते




Users Today : 6