Home » राज्य » क्या NDA में शामिल होंगे शरद पवार? फडणवीस बोले- राजनीति में सब मुमकिन है

क्या NDA में शामिल होंगे शरद पवार? फडणवीस बोले- राजनीति में सब मुमकिन है

Maharashtra Politics सीएम फडणवीस ने शरद पवार की तारीफ की है। सीएम ने कहा कि शरद पवार ने यह देखने के बाद आरएसएस की तारीफ की कि कैसे संगठन 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्ष द्वारा फैलाए गए फर्जी नैरेटिव पर काबू पाने में कामयाब रहा। सीएम ने कहा कि दूसरों की प्रशंसा करना भी जरूरी होता है और पवार ये जानते हैं क्योंकि वो चाणक्य हैं।

एजेंसी, नागपुर। Maharashtra Politics

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के मुखिया शरद पवार की खूब तारीफ की है। दरअसल, फडणवीस ने शरद पवार के उस बयान की तारीफ की जिसमें पवार ने आरएसएस की प्रशंसा की थी। सीएम ने कहा कि शरद पवार ने यह देखने के बाद आरएसएस की तारीफ की कि कैसे संगठन 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्ष द्वारा फैलाए गए फर्जी नैरेटिव पर काबू पाने में कामयाब रहा।

शरद पवार चाणक्य हैं

फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने लोकसभा चुनाव में ये नैरेटिव सेट किया था कि भाजपा संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने के लिए 400 सीटें जीतना चाहती थी, लेकिन पार्टी ने विधानसभा चुनाव में इसे पंचर कर दिया। उन्होंने कहा कि पवार को समझ आ गया कि आरएसएस एक नियमित राजनीतिक शक्ति नहीं बल्कि एक राष्ट्रवादी शक्ति है।

 

मी प्राजक्ताच्या मागे लागलोय आणि तुम्ही तिझ्या वर लाईन मारताय | Maharashtrachi HasyaJatra | full Ep

 

Leave a Comment