डिप्लोमा पाठ्यक्रम में छह बार फेल होने वाले छात्रों को एक और मौका मिलेगा। एसबीटीई ने ऐसे छात्रों की सूची मांगी है। 13 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन भेजने पर कोई भी विचार नहीं होगा। सभी कॉलेजों से भेजे गए आवेदनों के आधार पर अगली बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। डिप्लोमा पाठ्यक्रम (Diploma Courses In Bihar) के प्रथम सेमेस्टर में एनएफटी (नॉन फिट फॉर टेक्निकल एजुकेशन) प्राप्त और छह प्रयासों में भी अब तक तृतीय और पांचवें सेमेस्टर में उत्तीर्ण नहीं होने वाले छात्रों को एक और अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसको लेकर एसबीटीई (स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन) के स्तर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रदेश के सभी सरकारी से लेकर निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों से ऐसे छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गई है। इसमें सभी कॉलेजों को एनएफटी और छह प्रयासों में फेल हुए छात्रों का पूरा विवरण भेजना है। ऐसे छात्र अगर परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो उनकी सूची तैयार कर पहले कॉलेज स्तर से भेजा जाएगा।




Users Today : 9