Home » Uncategorized » तो बंद करो INDIA ब्लॉक’, ममता, अखिलेश, तेजस्वी के बाद उमर अब्दुल्ला भी खुलकर बोले………

तो बंद करो INDIA ब्लॉक’, ममता, अखिलेश, तेजस्वी के बाद उमर अब्दुल्ला भी खुलकर बोले………

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बदकिस्मती की बात है कि इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हो रही है. इसका लीडर कौन होगा? एजेंडा क्या होगा? अलायंस कैसे आगे बढ़ेगा? इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. हम अभी एक रहेंगे या नहीं इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है

कुछ समय से विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच के मनमुटाव की खबरें चर्चा में रही हैं. अब ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडिया ब्लॉक के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बदकिस्मती की बात है कि इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हो रही है. इसका लीडर कौन होगा? एजेंडा क्या होगा? अलायंस कैसे आगे बढ़ेगा? इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. हम अभी एक रहेंगे या नहीं इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है.  अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद अलायंस की मीटिंग होनी चाहिए. स्पष्टता आनी चाहिए. अगर अलायंस सिर्फ लोकसभा तक था तो इंडिया अलायंस को बंद करो. लेकिन अगर विधानसभा में भी रखना है तो अलायंस को साथ काम करना चाहिए.

https://www.youtube.com/watch?v=mzgbLBpGJ2s&ab_channel=NetflixIndia

Leave a Comment